क्या बैंक नोटों पर कुछ भी लिखने से अमान्य हो जाते है, जल्दी से जानिए सच क्या है?, Does writing on bank notes make them invalid
क्या बैंक नोटों पर कुछ भी लिखने से अमान्य हो जाते है, जल्दी से जानिए सच क्या है?, Does writing on bank notes make them invalid – जब भी हम कुछ खरीदते है या एटीएम से पैसे निकालते है, तब ये देखने में आता है की नोटों में कुछ न कुछ लिखा हुआ होता है। कभी कभी उनमे लोग बहुत सी फालतू बातें लिख देते है। आज हम इसी विषय में उत्पन्न हुए प्रश्नों के जवाब देने का प्रयत्न करेंगे। तो बने रहिये हमारे साथ आर्टिकल के अंत तक –
मुद्रा किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसीलिए एक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी होती है की हम मुद्रा का सम्मान करे, और वो जिस उपयोग के लिए बनी है उसका उसी के लिए उपयोग करे!
क्या बैंक नोटों पर लिखने से वे अमान्य हो जाते हैं?
Does scribbling on bank notes make them invalid? – अक्सर लोगो के मन में ये सवाल आता है कि क्या बैंक नोटों पर लिखने से वे अमान्य हो जाते हैं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर केंद्र सरकार प्रेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट के जरिए दे रही है।
पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट पीआईबी फैक्ट चेक ने एक ट्वीट में कहा, “स्क्रिब्लिंग वाले बैंक नोट अमान्य नहीं होते हैं और लीगल टेंडर के तौर पर मान्य होंगे।”
Does writing anything on the bank note make it invalid❓#PIBFactCheck
✔️ NO, Bank notes with scribbling are not invalid & continue to be legal tender
✔️Under the Clean Note Policy, people are requested not to write on the currency notes as it defaces them & reduces their life pic.twitter.com/V8Lwk9TN8C
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 8, 2023
आपको बैंक नोटों पर नहीं लिखना चाहिए
Why you should not write on bank notes? – बीच बीच में लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाये जाते है जिसमे सरकार लोगो को नोट पालिसी के प्रति शिक्षित करती है साथ ही लोगो से अनुरोध भी किया जाता है कि वो बैंक नोटों पर न लिखे।
“स्वच्छ नोट नीति के तहत, लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे करेंसी नोटों पर न लिखें क्योंकि यह उन्हें विरूपित करता है और ऐसा करने से बैंक नोटों की लाइफ कम होती है।
RBI के ऑफिसियल वेबसाइट से नोटों के ऊपर क्या कहा गया है वो पढ़े – बैंक नोट एक्सचेंज और पालिसी
सरकार ने क्यों स्पष्ट किया?
Why did government clarify? – सरकार को इसीलिए PIB के माध्यम से प्रेस रिलीज़ करना पड़ा क्यूंकि सोशल मीडिया पर इस तरह के भ्रान्ति वाले मेसेज शेयर किये जा रहे है जिसमे ये बताया गया है की कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत नए नोटों पर कुछ भी लिखने से यह अमान्य हो जाता है और वह लीगल टेंडर के रूप में योग्य नही होंगे।
